सिहमा क्षेत्र के गांव दुबलाना में करीब 10 दिनों से मिट्टी के भरे डंपर जाने से फिरनी की सड़क टूट गई है। ग्रामीण राजेंद्र सिंह, खुशीराम, हरि सिंह, लालाराम, राजकरण, नंदकिशोर, बाबूलाल, रामकिशन नंदलाल, बृजमोहन, किशन लाल, धर्मपाल, अतर सिंह, विजय सिंह, मुकेश ने कहा कि गांव में 10 दिन से एक व्यक्ति द्वारा मिट्टी उठान कार्य करवाया जा रहा है। जिससे गांव से गुजरने वाले ओवरलोड डंपर सड़कों पर दौड़ने की वजह से पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। सरपंच आशा रानी का कहना है कि हमने इन डंपर चालकों को अवगत कराया दिया गया था कि गांव में फिरनी की सड़क क्षतिग्रस्त हो जाएगी लेकिन डंपर चालक फिर भी अपनी हठ धर्मी से बाज नहीं आए तथा आज यह नतीजा भुगतने को तैयार हैं कि घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर जमा हो गया है।