फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायब सिंह सैनी के जन्मदिन पर नांगल चौधरी सैनी सभा ने किया हवन-पूजन

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जन्मदिन पर रविवार को नांगल चौधरी में सैनी सभा द्वारा विशेष हवन-पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के उज्ज्वल भविष्य, दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की गई। सैनी सभा भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में सैनी समाज के गणमान्य लोग, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन किया गया, जिसमें सभी ने आहुति देकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वस्थ और सफल कार्यकाल की प्रार्थना की। इस अवसर पर कार्यवाहक प्रधान अशोक कुमार ने कहा कि नायब सिंह सैनी समाज ही नहीं बल्कि पूरे हरियाणा के लिए एक सरल, कर्मठ और जनसेवक नेता के रूप में कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में प्रदेश विकास के नए आयाम छू रहा है और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की नीति अपनाई जा रही है। सैनी सभा के पदाधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन को सेवा और सद्भाव के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधी रमेश सैनी, उप प्रधान हरफूल सैनी, सचिव पुष्कर सैनी, मीडिया प्रभारी मनीष सैनी, एडवोकेट बंटी सैनी, महावीर, मेहरचंद मास्टर सहित सैनी समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें