नारनौल क्षेत्र के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धौलेड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय शिविर का समापन हुआ। समापन समारोह में प्राचार्य अनिता दहिया ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्रों के व्यक्तित्व एवं चरित्र का सर्वांगीण विकास करना रहा ताकि वे सामुदायिक सेवा के माध्यम से समाज में सकारात्मक योगदान दे सकें। एनएसएस का उद्देश्य सेवा के माध्यम से शिक्षा के सिद्धांत पर कार्य करते हुए छात्रों में सामाजिक एवं नागरिक जिम्मेदारी का भाव विकसित करना, नेतृत्व क्षमता का विकास करना, व्यावहारिक समस्या-समाधान कौशल को बढ़ाना तथा राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक सद्भाव को सुदृढ़ करना है। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी रवि कुमार ने कहा शिविर के दौरान स्वयं सेवकों ने साक्षरता अभियान, स्वास्थ्य जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान तथा आपातकालीन सहायता जैसे कार्य किए हैं। समारोह में स्वयंसेवकों ने शिविर के दौरान किए गए कार्यों और अनुभवों को साझा किया। इस अवसर पर राकेश प्रवक्ता, राकेश कुमार, संदी बंसल, सुशील सैनी, दीपक शर्मा, भूप सिंह, सुमित कुमार, करण सिंह, दलीप, सुभाष चंद्र सहित विद्यालय स्टाफ एवं एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित रहे।