फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नारनौल में गायनी वार्ड में रुपये लेने के आरोप लगने पर एनएचएम निदेशक ने की जांच

नारनौल के नागरिक अस्पताल गायनी वार्ड में मरीजों से रुपये लेने के मामले को लेकर शुक्रवार को एनएचएम डायरेक्टर डॉ. जितेंद्र कादयान ने निरीक्षण कर जांच की। इस दौरान वह गायनी वार्ड में भी पहुंचे और मरीजों से व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली। वहीं गर्भवती महिला व उनके परिजनों से गायनी वार्ड में रुपये लेने के बारे में पता किया। हालांकि किसी भी मरीज ने रुपये लेने की बात टीम को नहीं कही। बता दें कि इससे पहले करीब दो घंटे तक जिन स्टाफ नर्स व चिकित्सक पर रुपये लेन देन के आरोप लगे थे, उनसे बंद कमरे में बात की। निरीक्षण के दौरान उनके साथ सिविल सर्जन, चिकित्सा अधीक्षक व अन्य स्टाफ कर्मी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें