फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में कोहरे व शीतलहर से नववर्ष का हुआ स्वागत

नारनौल में वीरवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा है जिसकी वजह से वाहन चालकों को भी परेशानी हुई। सुबह 20 मीटर से कम दृश्यता रही। वहीं सुबह से शीतलहर चलने से जनजीवन भी प्रभावित हुआ। अभी हल्की बादलवाही भी छाई हुई है। मौसम विभाग ने भी आज बारिश की संभावना जताई है। दो जनवरी से तापमान में भी गिरावट होगी। भारतीय मौसम विभाग ने संपूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर आरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। यानी नया साल का स्वागत बारिश और हाड़ कंपा देने वाली ठंड से आगाज होगा। नारनौल में वीरवार को 5.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें