फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: छापड़ा सलीमपुर में उप स्वास्थ्य केंद्र की मंजूरी पर ग्रामीणों ने बांटे लड्डू

संवाद न्यूज एजेंसी नारनौल। गांव छापड़ा सलीमपुर में उप स्वास्थ्य केंद्र की मंजूरी मिलने पर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए बाबा रूपादास मंदिर परिसर में लड्डू बांटकर जश्न मनाया। ग्रामीणों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और हरियाणा सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री के समर्थक मेनपाल यादव ने कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र बनने से गांव और आसपास के क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। छोटी-छोटी बीमारियों के इलाज के लिए अब ग्रामीणों को दूर के अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे समय और धन दोनों की बचत होगी तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध हो सकेगा। ग्रामीणों ने कहा कि यह गांव के लिए बड़ी सौगात है और इससे क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने हरियाणा सरकार और स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार कर रही है। कार्यक्रम में सरपंच एकता यादव, सरपंच प्रतिनिधि सिंहराज, पूर्व सरपंच राजेंद्र सिंह, रामरती देवी, दलीप, रामसिंह, रामचंद्र सौदागर, गुलाब नंबरदार, ईश्वर मिस्त्री, सहीराम, लक्ष्मीनारायण, कुलदीप, शेर सिंह, हवासिंह, बहादुर, मंगल, संजय, विजय सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें