फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल : डीडीपीओ प्रमोद की बहाली की मांग को लेकर चौकीदारों ने निकाला रोष मार्च, सीटीएम को सौंपा ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी नारनौल। जिला महेंद्रगढ़ के ग्रामीण चौकीदारों ने बुधवार को डीडीपीओ प्रमोद की बहाली की मांग को लेकर सरपंच एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ रोष मार्च निकाला। चौकीदार पंचायत भवन से शुरू हुआ मार्च लघु सचिवालय पहुंचा, जहां प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। जिला प्रधान पंकज शोभापुर के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में जिलेभर के चौकीदारों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि डीडीपीओ प्रमोद को जल्द बहाल किया जाए। उनका आरोप था कि उनके निलंबन से पंचायतों से जुड़े कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने सरकार से मामले पर पुनर्विचार कर शीघ्र उचित निर्णय लेने की मांग की। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सीटीएम को सौंपा। ज्ञापन में डीडीपीओ प्रमोद की तत्काल बहाली की मांग करते हुए कहा गया कि इससे पंचायत व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सकेगी। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में महेंद्र सिंह, लालचंद, रवि, ओमप्रकाश, मनोज, मुकेश, जितेंद्र, जयप्रकाश, बीर सिंह, सुनील, मनोहर, नवनीत, बंशी, हनुमान, अशोक, मोहनलाल, नवरत्न, ओमकार, राजू, निरंजन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण चौकीदार मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें