संवाद न्यूज एजेंसी नारनौल। नांगल चौधरी क्षेत्र में वीरवार को मानसून की पहली झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। लगातार बारिश के चलते लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली तथा तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश के बाद किसान भी उत्साहित नजर आए। उनका कहना है कि इससे बाजरा, ग्वार, मूंग, कपास समेत खरीफ फसलों की बुवाई को गति मिलेगी और सिंचाई पर खर्च कम होगा। हालांकि, कुछ निचले इलाकों और सड़कों पर जलभराव से आवाजाही प्रभावित रही। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी क्षेत्र में मानसून सक्रिय रहने और अच्छी बारिश की संभावना जताई है।