फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: बिजली निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, आज से तीन दिवसीय हड़ताल

नारनौल। बिजली कर्मचारी व अधिकारी सांझा संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को कार्यकारी अभियंता कार्यालय में कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता एचएसईबी के सचिव सुभाष रोहिल्ला ने की व मंच संचालन हनुमान प्रकाश यादव ने किया। डिप्लोमा इंजीनियर के प्रधान सत्यपाल ने कहा कि सरकार ऊर्जा क्षेत्र को निजीकरण के जरिए बंद करने पर आमादा है। कर्मचारियों की मुख्य मांगों को अनदेखा कर सरकार सिर्फ अपने चहेतों को फायदा पहुंचाना चाहती है। इसलिए सरकार से हमारी मांग है कि 16 वर्षों से लंबित आमजन व कर्मचारी हितैषी मांगों को माना जाए। एचएसईबी के सचिव सुभाष रोहिल्ला ने कहा कि केंद्रीय कमेटी के शीर्ष नेतृत्व की सरकार के प्रतिनिधियों से बातचीत जारी है। यदि सरकार ने गुरुग्राम व फरीदाबाद के निजीकरण का फैसला वापस नहीं लिया तो पूरे हरियाणा के बिजली कर्मचारी 11, 12 व 13 अगस्त को हड़ताल पर रहेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें