फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल :आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 तक बढ़ाई

संवाद न्यूज एजेंसी नारनौल। आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया जारी है और छात्रों की सुविधा के लिए अंतिम तिथि को बढ़ाया गया है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय की ओर से आवेदन करने की अंतिम तिथि अब 15 जुलाई निर्धारित की गई है। इस दौरान जिन अभ्यर्थियों ने पहले आवेदन किया हुआ है, वह अपनी पसंद के ट्रेड व संस्थान का चयन कर सकते हैं। प्राचार्य विनोद खनगवाल ने बताया कि आईटीआई में दाखिले के लिए छात्रों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। अंतिम तिथि बढ़ने से उन छात्रों को लाभ मिलेगा, जो किसी कारणवश अभी तक आवेदन नहीं कर पाए थे। उन्होंने बताया कि संस्थान में नियमित अंतराल पर रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है। रोजगार मेले के तहत अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर छात्रों को भी रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। जिससे युवाओं को डिप्लोमा समाप्त होते ही रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि अंतिम तिथि से पहले दाखिले के लिए आवेदन करें और समय रहते दस्तावेज तैयार करवा लें ताकि परेशानी का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें