नारनौल-सिंघाना रोड पर एक जंगली जानवर सड़क पार करते समय वाहन की चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर वाइल्ड लाइफ की टीम पहुंच गई और रेस्क्यू कर उपचार शुरू करवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह जंगली जानवर लकड़बग्घा (हयना) हमीदपुर गावं से पहले गहली की तरफ एक वाहन से टकरा गया। यह का वयस्क बच्चा है। वाइल्ड लाइफ विभाग से अधिकारी चरण सिंह ने बताया कि जंगली जानवर का रेस्क्यू कर महेंद्रगढ़ लाया गया है। अभी उसका उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि हमीदपुर नदी में अनेक प्रकार के जंगली जानवर रहते हैं। शनिवार सुबह भी सड़क पार करते समय एक वाहन की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।