फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में नगरपालिका कर्मचारियों ने हटाया अतिक्रमण, दुकानदारों को दी चेतावनी

नगरपालिका की टीम की ओर से शहर में अतिक्रमण अभियान चलाया गया। नपा कर्मचारियों ने शंकर मार्केट, बालाजी चौक, विश्वकर्मा चौक, आंबेडकर चौक व शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में अतिक्रमण हटाया। नपा के एसआई अनिल ने दुकानदारों से कहा कि अगर समान दुकान के बाहर मिला तो उसका उठा लिया जाएगा। नपा कर्मचारियों ने एक दुकानदार का सामान जब्त कर लिया। नपा कर्मचारियों ने एक बजे अतिक्रमण अभियान शुरू किया। विश्वकर्मा चौक पर सड़क के किनारे गर्म कपड़े बेच रहे दुकानदार और एक रेहड़ी को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर यहां पर दोबारा से समान लगाया तो सामान उठा लिया जाएगा। आंबेडकर चौक पर चाय का वाहन मार्ग की बीच में खड़ा हुआ था। उसको भी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दोबारा से यहां पर वाहन लगाया तो चालान किया जाएगा। अभियान में एक ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ बाजार में पहुंचे। उन्होंने बताया कि नगरपालिका की ओर से अतिक्रमण अभियान लगातार जारी रहेगा। अगर कोई भी शहर में अतिक्रमण करता पाया गया तो उसका चालान किया जाएगा। उन्होंने रेहड़ी चालकों से कहा कि रेहड़ी को मेन मार्गों पर रेहड़ी न लगाए। निर्धारित किए स्थान पर अपनी रेहड़ी को लगाए। उन्होंने सभी दुकानदारों से कहा कि शहर में अतिक्रमण न करे। अतिक्रमण हटाओ अभियान की सूचना मिलते ही अधिकांश दुकानदारों ने अपने सामान को समेट कर अंदर कर लिया और रेहडी संचालकों ने अपनी रेहड़िया को हटा लिया। इस दौरान नगर पालिका कर्मचारी की ओर से मोबाइल से वीडियोग्राफी भी की गई। महेंद्रगढ़ शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अब नियमित रूप से अभियान चला कर महेंद्रगढ़ शहर को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। दुकानदारों से उन्होंने अपील करते हुए कहा कि वह अपना सामान को तय सीमा के अंदर ही रखें। शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए शहरवासी बाजार में अतिक्रमण ना करें। अगर कोई अतिक्रमण करता पाया तो उसका चालान किया जाएगा। अब नियमित रूप से अतिक्रमण को लेकर निगरानी की जाएगी। उपमंडल अधिकारी कनिका गोयल भी स्वयं निगरानी रख रही हैं। -रमेश चेयरमैन, नगरपालिका महेंद्रगढ़।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें