फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में गांव दौंगड़ा के खेल मैदान में आज से शुरू होगा सांसद खेल महोत्सव

कनीना उप मंडल के गांव दौंगड़ा अहीर में शनिवार को सांसद खेल महोत्सव, फिट युवा, विकसित भारत और अमीलाल मेमोरियल टूर्नामेंट का भव्य आयोजन शुरू हो रहा है। खेल परिसर पूरी तरह सजकर तैयार है। खेल मैदान की मार्किंग, खिलाड़ियों के ठहराव और मंच की व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की गई हैं। क्षेत्र के युवाओं एवं खिलाड़ियों में खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर उत्साह है। प्रतियोगिताओं में कबड्डी, दौड़, कुश्ती और एथलेटिक्स सहित अन्य स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। कनीना के उपमंडल अधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार तथा महेंद्रगढ़ उपमंडल अधिकारी कनिका गोयल और महेंद्रगढ़ तहसीलदार अजय कुमार भी आयोजन स्थल पर मौजूद हैं। सांसद खेल महोत्सव के प्रोटोकॉल कोऑर्डिनेटर संदीप सिंह, इवेंट कोऑर्डिनेटर सुधीर चांदवास तथा यंग फार्मर क्लब के प्रधान मामन सिंह ने बताया कि कार्यक्रम को सफल और भव्य बनाने के लिए सभी विभागों और स्थानीय युवाओं का पूरा सहयोग मिल रहा है। आज कबड्डी (लड़के-लड़कियां), एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में लंबी व ऊंचीकूद, बुजुर्गों की दौड़ और रन फॉर यूनिटी जैसे आयोजन होंगे। इस अवसर पर महेंद्रगढ़-भिवानी के सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। जबकि दो नवंबर को हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। गांव के वाईएफसी क्लब सदस्यों ने कहा कि यह आयोजन युवाओं में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, अनुशासन और एकता की भावना को मजबूत करेगा। ग्रामीणों का कहना है कि दौंगड़ा अहीर इस बार सचमुच खेल महाकुंभ का केंद्र बना हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें