फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में गली से गुजर रहे बच्चे पर बंदरों ने किया हमला, पैर व सिर पर भी काटा

नारनौल के मालवीय नगर में बंदरों ने एक बच्चे पर हमला कर दिया। बंदरों ने उसके पैर व सिर पर भी काट लिया। इस दौरान बच्चे के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर आए तो बंदर भाग गए। घटना रविवार दोपहर की है। मिली जानकारी के अनुसार नारनौल के मालवीय नगर में रविवार दोपहर करीब ढाई बजे एक बच्चा गली से गुजर रहा था, इस दौरान दो बंदर सामने से आ गए और बच्चे के पीछे भागने लगे। वीडियो में भी साफ दिखाई दे रहा है कि बंदर बच्चे को काटने का प्रयास कर रहे हैं। बंदर पहले बच्चे के पैर और फिर सिर पकड़कर काटता है। इस दौरान लोगों के बाहर आने से बंदर भाग गए। बता दें कि दो माह पहले भी बंदरों के हमले से रावका मोहल्ले में एक महिला की छत्त से गिरने से मौत हो गई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें