नारनौल में लघु सचिवालय में बुधवार को सायं चार बजे माॅक ड्रिल की गई। इस दौरान उपायुक्त डॉ. विवेक भारती, पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान सायरन बजते ही सभी कार्यालयों से कर्मचारी बाहर आ गए। पुलिस व मेडिकल की टीम ने भी बचाव कार्य किए। इसके अलावा शाम को ब्लैक आउट को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी करवाई जा रही है।