फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: रोजगार गारंटी को बढ़ाकर 100 दिनों से किया गया 125 दिन: मंत्री राव नरबीर सिंह

शाहिल शर्मा Updated Thu, 08 Jan 2026 03:20 PM IST

कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि विकसित भारत जी राम जी लॉन्च किया है इसके बारे में सभी लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेस वार्ता की गई है। उन्होंने कहा रोजगार गारंटी को बढ़ाकर 100 दिनों से 125 दिन किया गया है। साथ ही जरूरत मंद को ज्यादा सशक्त बनाने का काम किया जाएगा। यदि किसी पात्र परिवार को 15 दिन में रोजगार नहीं मिला तो बेरोजगारी भत्ता कानूनी रूप से अनिवार्य होगा। यह श्रमिकों के अधिकारों को अधिक मजबूत करेगा। मनरेगा से पहले नरेगा नाम था। कांग्रेस शासनकाल में ऐसे बहुत सी चीजे हैं जिनका नाम गांधी व नेहरू परिवार ने रखा था ऐसी तकरीबन देश में 600 योजनाएं हैं। पत्रकारों के सवाल पर मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि पूर्व मंत्री अभय सिंह ने अपनी मन की भावना प्रकट की है। आगे कहा कोई दो दिन बाद करता है तो कोई दो दिन पहले। उन्होंने राव इंद्रजीत सिंह के बारे में सवाल पूछने पर कहा कि हम दोनों एक ही पार्टी में हैं, लेकिन विचारधारा में थोड़ा-थोड़ा फर्क हो सकता है। समय अनुसार अपनी अपनी बात कहने का प्रजातांत्रिक प्रणाली में अधिकार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बनने वाली दस आईएमटी में से रेवाड़ी जिला में एक आईएमटी कोसली में बनेगी, जिसको लेकर प्रक्रिया चल रही है। यह अहिरवाल का मुख्य जिला है। इसके लिए भूमि पोर्टल पर जमीन मांगी गई हैं, अब एक-दो माह में जिन-जिन को जमीन देनी है वह अपलोड कर देंगे। उसके उनसे बातचीत कर आगे प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। वहीं महेंद्रगढ़ में बनने वाली आईएमटी के बारे में उन्होंने कहा कि जमीन का विवाद है। जिस दिन जमीन पूरी हो जाएगी, उसी दिन हम महेंद्रगढ़ में आईएमटी बनाने की घोषणा कर देंगे। इसको लेकर महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह से बातचीत हो चुकी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें