फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: शौक ने गुलजार की 120 पौधों की बगिया, जीवन में उमंग ला रही कोमल पत्तियां

महिलाओं के लिए हर शौक पूरा करना आज भी मुश्किल हो रहा है, लेकिन नगर पालिका उप प्रधान व शहर निवासी मंजू कौशिक ने अपने बागवानी के शौक को उस दौर में पूरा किया जब महिलाओं को केवल चूल्हे तक सीमित रखा जाता था। उनकी शौक ने घर में 120 पौधों की बगिया गुलजार कर दी है। मंजू कौशिक ने बताया कि वर्ष 1997 में उनके पति अनिक कौशिक ने दस पौधे घर लाकर दिए थे। इससे वे पौधों की देखभाल करने लगी। इसके बाद उनको पौधों से लगाव हुआ और घर पर अपनी एक छोटी बागवानी करने ठानी। इसके बाद घर पर ही 150 पौधों की बगिया तैयार की। बाद में अन्य महिलाएं भी उनके पास आने लगी तो सामना आर्ट एंड कल्चर ग्रुप बना दिया। इसकी संयोजिका मंजू कौशिक रही। उन्होंने संगठन की महिलाओं के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और समूह ने स्कूलों, ग्रामीण क्षेत्रों, धार्मिक स्थलों पर पौधरोपण किया। लोगों को भी पौध लगाने और बड़े होने तक देखभाल करने के लिए जागरूक किया। अब चार साल पहले नगर पालिका में उप प्रधान चुने जाने पर समय की व्यस्तता रहने लगी और पौधरोपण मुहिम कम हो गई। हालांकि, उन्होंने अपने शौक में कमी नहीं आने दी। घर पर इंडोर व कम पानी वाले पौधे लगा लिए। अब पौधों की कोमल पत्तियां उनके जीवन में नई उमंग ला रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें