फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने 13 ओवरलोड वाहनों के 6 लाख के काटे चालान

जिले में मुख्यमंत्री उड़न दस्ता, माइनिंग विभाग व आरटीओ की टीमों द्वारा ओवरलोड व अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई की गई। रविवार को संयुक्त टीम ने महेंद्रगढ़ क्षेत्र के कुराहवटा रोड पर कई गाड़ियों के ओवरलोड व माइनिंग के चालान काटे गए। जिले में दो दिन से चले अभियान में 13 ओवरलोड वाहनों को पकड़कर करीब 6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उप पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री उड़न दस्ता रेवाड़ी दिनेश यादव की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री उड़न दस्ता से निरीक्षक राजेश कुमार, आरटीए कार्यालय से उप निरीक्षक अशोक कुमार व उनके साथ अन्य टीम के सदस्य मौजूद रहे। अधिकारियों का कहना है कि ओवरलोड वाहनों से आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। इसके साथ राजस्व का भारी नुकसान किया जा रहा है। जब तक इन पर अंकुश नहीं लगेगा, जब तक यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। बीते दिन भी मुख्यमंत्री उड़न दस्ता के द्वारा जिले भर में यह अभियान चलाया गया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें