मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नारनौल दौरे के दौरान सोमवार को उस समय हलचल मच गई, जब एक युवक ने सभा स्थल पर खड़े होकर न्याय की मांग करते हुए पोस्टर लहरा दिया। वहीं, एक महिला ने भी अपनी समस्या को लेकर मुख्यमंत्री से गुहार लगाई। मुख्यमंत्री भाजपा के जिला कार्यालय ‘नमो कमल’ के उद्घाटन के बाद सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इसी दौरान सुभाष स्टेडियम के पास रहने वाले अमित सैनी ने भीड़ के बीच से खड़े होकर “सीएम साहब मुझे न्याय दिलाओ” लिखा पोस्टर लहरा दिया। युवक का कहना है कि वह अपनी समस्या मुख्यमंत्री तक पहुंचाना चाहता था और न्याय की मांग को लेकर कार्यक्रम में आया था।