यादव धर्मशाला महेंद्रगढ़ के मुख्य सभागार में रविवार सुबह नौ बजे 175वें निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का शुभारंभ हुआ। यादव सभा एवं राहत ग्रुप महेंद्रगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित शिविर में दोपहर एक बजे तक 60 लोग अपनी जांच करवा चुके हैं। शिविर शाम 4 बजे तक जारी रहेगा। कप्तान राजेंद्र सिंह खेड़ा ने बताया की निःशुल्क नेत्र जांच शिविर राहत ग्रुप एवं वेदप्रचार मंडल महेंद्रगढ़ के प्रधान डॉक्टर प्रेमराज आर्य की अध्यक्षता में लगाया गया। नेत्र रोगी प्रातः 9 बजे से अपने आधार कार्ड के साथ यादव धर्मशाला महेंद्रगढ़ के मुख्य सभागार में पंजीकरण के लिए पहुंचे। नेत्र रोगियों की जांच डॉक्टर जितेंद्र यादव,यादव नेत्र चिकित्सालय महावीर चौक नारनौल के चिकित्सको द्वारा की जा रही है। चयनित मरीजों को ऑपरेशन के लिए किशनलाल जालान राजकीय नेत्र हस्पताल भिवानी भेजा जाएगा। शिविर में जिले से लोग पहुंचे। राहत ग्रुप एवं यादव सभा द्वारा आयोजित शिविर में अभी तक 15 हजार से अधिक लोग नेत्र ज्योति प्राप्त कर चुके हैं।