फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : महेंद्रगढ़ में विधायक ने महा प्रबंधक के साथ किया रोडवेज वर्कशॉप का निरीक्षण

पिछले एक दशक से महेंद्रगढ़ क्षेत्र की जनता सब डिपो शुरू होने का इंतजार कर रही थी। लेकिन बुधवार को महेंद्रगढ़ विधायक द्वारा राज्य परिवहन के महा प्रबंधक के साथ किए एक निरीक्षण में नया खुलासा हुआ है। विधायक कंवर सिंह यादव बुधवार दोपहर दो बजे महा प्रबंधक अनित कुमार यादव के साथ वर्कशॉप में पहुंचे। विधायक ने चार एकड़ में बने वर्कशॉप भवन के निरीक्षण के बाद अधिकारियों को आदेश दिए कि जल्द से जल्द यह फाइल तैयार कराएं जिससे प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री से मुलाकात कर सब डिपो शुरू कराने का प्रयास करें। दूसरी और महा प्रबंधक अनित कुमार यादव ने बताया कि वर्कशॉप शुरू करने के लिए वित्तीय विभाग से स्वीकृति जरूरी है। इसके लिए अभी तक कोई भी पद स्वीकृत नहीं किया गया है। अधिकारियों एवं कर्मचारियों के पदों को स्वीकृति मिलने के बाद ही इसे शुरू कराया जा सकेगा। उनका प्रयास है कि वह जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी कराएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें