महेंद्रगढ़ को जिला मुख्यालय व सतनाली को उपमंडल का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर दूसरे दिन धरना जारी रहा। रविवार को धरने की कमान महिलाओं ने थामी। सुबह 10 बजे ही क्षेत्र के विभिन्न गांव से ट्रैक्टर ट्राली व गाड़ियों में बैठकर महिलाएं धरना स्थल पर पहुंच गई।