फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: यूरिया की जबरदस्त मांग, खाद के लिए केंद्रों पर लग रही लंबी लाइन

क्षेत्र में इस समय यूरिया की जबरदस्त मांग बनी हुई है। सरकारी और निजी खाद केंद्रों पर किसान लाइन में लगकर यूरिया खाद प्राप्त कर रहे हैं। वहीं, सरकारी खाद केंद्र पर अधिक भीड़ और खाद की कमी के कारण किसान निजी खाद केंद्रों से करीब 50 रुपये अधिक खर्च करने को मजबूर हैं। जानकारी के अनुसार अनाज मंडी स्थित सरकारी खाद केंद्र पर सोमवार को एक हजार बैग यूरिया खाद के पहुंचे थे। जिसमें से मंगलवार शाम तक करीब 900 बैग यूरिया के वितरित किए जा चुके थे। वहीं शेष बैग का वितरण किया जा रहा था। उपलब्ध खाद की तुलना में किसानों की संख्या अधिक होने के कारण एक आधार कार्ड से केवल दो बैग वितरित किए जा रहे थे। सरकारी खाद केंद्र पर खाद वितरण की सूचना मिलने पर किसान सुबह से ही लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करने लग गए थे। किसानों का कहना है कि इस समय मानसून की रिमझिम बारिश लगातार हो रही है। इसमें खाद के छिड़काव से फसल का बेहतर विकास हो पाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें