फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लघु सचिवालय नारनौल में मिड डे मील कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

मिड डे मील कार्यकर्ता यूनियन हरियाणा संबंधित एआईयूटीयूसी की ओर से सैकड़ों मिड डे मील कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर लघु सचिवालय नारनौल में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद यूनियन की राज्य महासचिव कुसुम पांचाल की बहाली सहित अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। इससे पूर्व मिड-डे मील कार्यकर्ता बिमला देवी की अध्यक्षता में लघु सचिवालय पार्क नारनौल में एकत्रित हुए। सभा में अध्यक्ष बिमला व जिला सचिव संतोष यादव ने नए शिक्षा सत्र से कम बच्चों की संख्या से स्कूल बंद होने पर चिंता जाहिर की। साथ ही किसी भी मिड डे मील कुक कम हेल्पर्स को नहीं हटाया जाए की पुरजोर मांग की तथा एकजुटता के साथ आंदोलन पर बल दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें