लघु सचिवालय में जाटवास के ग्रामीणों ने सरपंच को हटाने के लिए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने सरपंच व उसके भाई पर पंचायती भूमि पर अवैध कब्जा करने का भी आरोप लगाया है। सरपंच को सस्पेंड भी करने की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने हाथों में बैनर लेकर नारेबाजी भी की।