फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: सावन की हल्की फुहारों के बीच शिवालय में किया जलाभिषेक, कांवड़िए परिवार के पहुंचे मंदिर

श्रावण के शिवरात्रि पर क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया गया। बाघोत के प्राचीन शिव मंदिर व महेंद्रगढ़ के मोदाश्रम में देर रात से ही कांवड़ियाें के जल चढ़ाने की सिलसिला शुरू हो गया। शिवालयों व अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुबह से ही भीड़ उमड़ी। मोदाश्रम मंदिरों में मंगलवार रात 12 बजे से श्रद्धालुओं की ओर से कांवड़ चढ़ाने शुरू हो गई। मोदाश्रम महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। वहीं बाघोत के बागेश्वर धाम पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर मन्नत मांगी। प्राचीन मोदाश्रम स्थित भगवान शिव को जलाभिषेक के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से कांवड़ियों की टोली परिवार सहित डीजे के साथ पहुंची। कांवड़ियों ने परिवार सहित जलाभिषेक किया। प्राचीन मोदाश्रम मंदिर में अल सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ रही। क्षेत्र के शिवालयों में दिनभर बम-बम महादेव की ध्वनि गूंजती रही। मंदिर को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। सावन के इस पवित्र दिन पर भक्त्तों ने बम-बम भोले के जयकाराें के साथ महादेव का दूध व गंगाजल से अभिषेक किया। पूजा-पाठ के बाद प्रसाद वितरण किया। डीजे के साथ पहुंची महिला भजन मंडलियों द्वारा मंदिर परिसर में शिव भजनों की प्रस्तुति दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें