फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: रैन बसेरों में बेघर और जरूरतमंद लोगों को गर्म बिस्तर और कंबल जैसी सुविधाएं देने के एडीसी ने दिए निर्देश

दिसंबर माह में आने वाली संभावित शीतलहर और सर्दी के मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में बुधवार को अतिरिक्त उपायुक्त उदय सिंह ने लघु सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अतिरिक्त उपायुक्त ने अधिकारियों को आने वाले मौसम में जन सुरक्षा और आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। एडीसी ने रैन बसेरों के संचालन पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि शीतलहर के दौरान बेघर और जरूरतमंद लोगों को पर्याप्त आश्रय, गर्म बिस्तर और कंबल जैसी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएं। अधिकारियों को रेन बसेरों की क्षमता और प्रबंधन को और बेहतर बनाने के लिए अभी से फोकस करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि नारनौल शहर में नागरिक अस्पताल नारनौल के सामने तथा बस स्टैंड के सामने रैन बसेरे बनाए गए हैं। इसी प्रकार सभी नगर पालिका में भी रैन बसेरे बनाए गए हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि यह रैन बसेरा 24 घंटे खुले रहने चाहिए। संबंधित एसडीएम हर 15 दिन में इन रैन बसेरों की विजिट करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें