फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल अनाज मंडी में इनोले ने किया किसान कष्ट निवारण केंद्र का दौरा

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने शनिवार को नारनौल की अनाज मंडी में स्थापित किसान कष्ट निवारण केंद्र का दौरा कर प्रदेश सरकार के नए खरीद नियमों के खिलाफ जोरदार विरोध जताया। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों और व्यापारियों के हितों की अनदेखी कर रही है तथा इन नियमों को तुरंत वापस लिया जाए। इस मौके पर इनेलो के नेशनल पार्लियामेंट्री बोर्ड के सदस्य एवं पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा ने कहा कि पार्टी पूरी मजबूती के साथ किसानों के साथ खड़ी है और मंडियों में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर की मंडियों में किसान कष्ट निवारण केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां सरसों व गेहूं की बिक्री, भुगतान और अन्य समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जा रहा है। नारनौल अनाज मंडी में किसानों व व्यापारियों ने दोनों मंडियों में खरीद व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग रखी। इस पर शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने नए खरीद नियम वापस नहीं लिए तो इनेलो कार्यकर्ता मंडियों में डटे रहेंगे और किसानों की फसल खरीद सुनिश्चित कराएंगे। उन्होंने कहा कि “मेरी फसल मेरा ब्योरा” पोर्टल पर पंजीकरण, गेट पास, नंबर प्लेट और बायोमीट्रिक सत्यापन जैसी शर्तों से किसानों को परेशानी हुई, जिसके चलते विरोध के बाद कुछ नियम वापस लेने पड़े। इनेलो नेताओं ने दावा किया कि मंडियों को 24 घंटे खुला रखने सहित कई फैसले पार्टी के दबाव का परिणाम हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर किसानों के हितों की रक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर व्यापर प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष केदार गर्ग, व्यापर सेल जिला प्रधान सत्यनारायण गुप्ता, जिला प्रवक्ता नवनीत सिंह ढिल्लो, अनुसूचित प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष नरसिंह दायमा, व्यापारी नेता रमेशचंद सिंघल काटीवाला, अशोक यादव घाटासेर, करण सिंह यादव, रामकिशन यादव, दलीप ढिल्लो सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें