भ्रष्टाचार का आरोप लगने के बाद पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से लेकर लघु सचिवालय तक पटवारियों ने प्रदर्शन किया। पटवारी भ्रष्ट करार देने का विरोध कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने नायब तहसीलदार को ज्ञापन भी दिया। प्रदर्शन के दौरान पटवारियों ने काली पट्टी लगाकर रोष व्यक्त किया। रेस्ट हाउस में एकत्र होने के बाद पटवारियों ने दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के बैनर तले प्रदर्शन शुरू किया। दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के प्रधान सुनिल तंवर ने बताया कि बिना विभागीय जांच केवल सीआईडी रिपोर्ट के आधार पर पटवारियों को भ्रष्ट करार देने का निर्णय गलत है।