निर्जला एकादशी के पावन पर्व को लेकर शुक्रवार को शहर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। एकादशी पर पुण्य फल प्राप्त करने के लिए शहर की गोशालाओं में भी लोगों की काफी भीड़ रही। निजामपुर रोड स्थित श्री अनाथ गोशाला में गो सेवा मंडल के तत्वावधान में तीन सवामनी का आयोजन किया गया। गोशाला में यजमानों द्वारा गोमाता को हरा चारा व हरी सब्जी खिलाकर पूजन किया गया। वहीं निर्जला एकादशी को लेकर शहर में अनेक स्थानों पर छबील लगाकर लोगों को शरबत पिलाया गया। महिलाओं ने सुबह मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चाना की व फल तथा पानी के मटके रख कर एकादशी की कथा सुनी। सभी 24 एकादशी में निर्जला एकादशी का रहता है, विशेष महत्व जिले लेकर अनेक लोगों ने आज निर्जला व्रत भी किया।