नारनौल के गर्ल्स स्कूल की छात्राओं को साइबर फ्रॉड, डायल 112 और सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में इंचार्ज दुर्गा शक्ति मीनाक्षी मौजूद रही। उन्होंने छात्राओं को बताया कि साइबर अपराधों से कैसे बचा जाए और किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 का उपयोग किस तरह किया जा सकता है। इस अवसर पर एसएचओ महिला थाना मंजूषा, एएसओ बिमला, एएसआई राकेश, एएसआई आशा सहित शिक्षिका संगीता, कृष्णा गुप्ता, कीर्ति और राजेंद्र कौर भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में शामिल हुए और पुलिस की पहल की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने बच्चों से अपनेपन और मित्रता के भाव से बातचीत की, जिससे छात्राओं और पुलिस के बीच भरोसे और सहयोग का वातावरण देखने को मिला। छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक सवाल पूछे और सुरक्षा से जुड़ी कई अहम जानकारियाँ प्राप्त कीं। महिला थाना नारनौल में आयोजित यह जागरूकता कार्यक्रम पुलिस और छात्राओं के बीच दोस्ताना व्यवहार तथा सुरक्षा जागरूकता का एक प्रभावी उदाहरण बनकर सामने आया।