नगर पालिका अधिकारियों ने मंगलवार को शहर में अतिक्रमण अभियान चलाया और दुकानदारों का सामान जब्त कर जुर्माना किया गया।। यह अभियान एक घंटे तक चला और इसमें बाद नगर पालिका एमई राजेश कौशिक और जेई नवदीप सिंह शामिल रहे। बता दें कि सुबह साढ़े 9 बजे अभियान शुरू हुआ और इसमें 25 दुकानदारों को चेतावनी दी गई। वहीं, सामान बाहर रखने पर 8 दुकानदारों के चालान किए गए और सामान भी जब्त किया गया। दुकानदारों को तीन दिन का समय दिया गया है और इस दौरान दुकानदार अपना सामान नहीं हटाते हैं तो विभाग की ओर से जुर्माने राशि में बढ़ोतरी की जाएगी।