फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में अनाथ बेटी की शादी से पूर्व प्रसिद्ध हरियाणा गायक विकास पासोरिया की टीम ने एक लाख रुपये कन्यादान किया

गांव बवाना निवासी एक अनाथ बेटी की शादी के लिए प्रसिद्ध हरियाणवी रागनी गायक विकास पासोरिया और उनकी टीम ने वीरवार शाम को एक लाख रुपये का कन्यादान किया। महेंद्रगढ़ जिले के गांव बवाना निवासी कंचन की शादी 26 फरवरी को तय की गई है। कंचन के माता-पिता का साया बचपन में ही उनके सिर से उठ गया था, जिसके बाद उसके ताऊ ने उसका पालन-पोषण किया और विवाह का रिश्ता तय किया। बता दें कि गांव में फरवरी माह में आयोजित मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने पहुंचे गायक विकास पासोरिया को कंचन की स्थिति के बारे में पता चला। इसके बाद उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर वीरवार शाम को कन्यादान के रूप में एक लाख रुपये की राशि का चेक कंचन के परिजनों को भेंट किया। इस भावुक क्षण को देखकर ग्रामीणों ने गायक विकास पासोरिया और उनकी टीम की सराहना की तथा इस नेक कार्य के लिए आभार जताया। वहीं इस पहल से प्रेरित होकर अब गांव के अन्य लोग भी मदद के लिए आगे आने लगे हैं। साथ ही ग्रामीणों की ओर से कंचन का विवाह धूमधाम से संपन्न करने में हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें