फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: ग्रीन कॉरिडोर 152-डी से हटेंगे अवैध ढाबे व दुकानें- सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह

भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि सड़क हादसे में किसी भी नागरिक की जान ना जाए। इसके लिए अधिकारी जागरूकता के साथ-साथ सड़क पर नियमों की कड़ी पालना भी सुनिश्चित करें। इसके साथ ही ग्रीन कॉरिडोर 152-डी से अवैध ढाबे व दुकानें हटाने का निर्देश दिया। सांसद शुक्रवार को पंचायत भवन में जिला सड़क सुरक्षा समिति और सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की समीक्षा बैठक ले रहे थे। इस बैठक में विधायक कंवर सिंह यादव भी मौजूद थे। सांसद ने पिछले दिनों नेशनल हाईवे 152-डी पर हुए बस हादसे का जिक्र करते हुए जन सुरक्षा को सर्वोपरि रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों की जान से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने हाईवे पर यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी और पुलिस विभाग को एक संयुक्त अभियान चलाकर हाईवे के दोनों तरफ बने अवैध ढाबों और दुकानों को तुरंत प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें