फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाटू श्याम मंदिर मेले के लिए हिसार-जयपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 25 से 28 फरवरी तक चलेगी

खाटू श्याम जी मेले के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा हिसार-जयपुर-हिसार के बीच अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा (04 ट्रिप) का संचालन किया जाएगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 04721, हिसार-जयपुर अनारक्षित स्पेशल 25 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन सुबह 05:50 बजे हिसार से रवाना होकर दोपहर 13:00 बजे जयपुर पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 04722, जयपुर-हिसार अनारक्षित स्पेशल 25 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक जयपुर से दोपहर 14:50 बजे रवाना होकर रात 22:25 बजे हिसार पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में सिवानी, सादुलपुर, रामपुरा बेरी, लोहारू, सूरजगढ़, चिड़ावा, रतनशहर, झुंझुनूं, डूंडलोद मुकुंदगढ़, नवलगढ़, सीकर, पलसाना, रींगस, गोविंदगढ़ मलिकपुर, चौमू सामोद एवं ढेहर का बालाजी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस विशेष रेलसेवा में 10 साधारण श्रेणी तथा 2 गार्ड श्रेणी के डिब्बों सहित कुल 12 डिब्बे लगाए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक श्रद्धालु मेले में शामिल हो सकेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें