फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: तेज हवा से बदला मौसम का मिजाज, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं पर हुई तेज बारिश

महेंद्रगढ़ क्षेत्र में सोमवार सुबह तेज हवा चलने से मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवा के साथ ही कनीना क्षेत्र में बारिश हुई जबकि आसपास के क्षेत्र में बूंदाबांदी होने से गर्मी से राहत मिली। बता दें कि सुबह महेंद्रगढ़ का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि कनीना क्षेत्र का अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक पहुंच गया। सुबह अचानक तेज हवा के साथ बारिश हुई और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। वहीं, महेंद्रगढ़ क्षेत्र में बादल छाए रहे और आंधी चलने से वातावरण में ठंडक बनी रही। फिलहाल मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन का कहना है कि एनसीआर दिल्ली में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील लेकिन शुष्क बना हुआ है। मई महीने की शुरुआत से ही लगातार बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने मौसम में बदलाव आंधी और हल्की बारिश बूंदाबांदी ओलावृष्टि से संपूर्ण इलाके में दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे बने हुए हैं और आग उगलने वाली गर्मी और हीट वेव लू से भी राहत मिल रही है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में 11 से 13 मई के दौरान मौसम में बदलाव रहेगा। इलाके में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं और हल्की बारिश व बूंदाबांदी की गतिविधियों की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें