नारनौल में वीरवार को गोपाष्टमी पर्व बड़ी धूमधाम व आस्था के साथ मनाया गया। गोपाष्टमी पर्व को लेकर सुबह से ही गो माता का पूजन करने के लिए सुबह से ही महिलाओं की भीड़ रही। श्री गोपाल गोशाला में गोपाष्टमी पर्व को लेकर सुबह हवन व इसके बाद अन्नकूट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं निजामपुर रोड स्थित श्री अनाथ गोशाला में भी गोपाष्टमी पर्व को लेकर अन्नकूट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इससे अलावा शहर की सभी गोशालाओं में गो पूजन कार्यक्रम हुआ। गोशाला में अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण करने के लिए लोगों की भारी भीड़ रही।