न्यायालय के आदेश के बावजूद भी शहर में रात के समय कूड़ा जलाया जा रहा है। सोमवार रात करीब साढ़े 8 बजे शहर के हुडा सेक्टर स्थित सुभाष पार्क के पास खाली पड़ी जमीन पर लगे कूड़े के ढेर में किसी ने आग लगा दी। इस जगह पर कई माह से कूड़े का ढेर लगा हुआ है और उठान न होने के चलते किसी ने रात के समय उसमें आग लगा दी। हालांकि आग ज्यादा तेज नहीं थी वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन गनीमत ये रही कि किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ। रात को कूड़े के ढेर में लगाई गई आग से कई घंटों तक धुआं उठता नजर आया। दूसरी ओर इस बात से अनजान नप कर्मचारी खानापूर्ति करने में ही लगे हुए हैं। दूसरी ओर शहर में ऐसे ही कूड़े के ढेर लगे रहेंगे और कोई अज्ञात ऐसे ही इनको आग की भेंट चढ़ाता रहेगा।