फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- किसानों को चोर मानती है बीजेपी सरकार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के विदेशी मामले विभाग के उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा सोमवार को महेंद्रगढ़ जिला के अटेली विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। चंदपुरा गांव में बृजेंद्र सिंह ने किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने अनाज मंडियों में फसल बेचने में आ रही परेशानियों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार द्वारा लागू की गई नई व्यवस्थाएं किसानों को राहत देने के बजाय उन्हें उलझाने का काम कर रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब मेरा फसल, मेरा ब्यौरा पोर्टल और जमाबंदी पहले से मौजूद है, तो ट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन की नई शर्त क्यों लागू की गई। उन्होंने कहा कि हर किसान के पास अपना ट्रैक्टर-ट्रॉली नहीं है, ऐसे में यह नियम किसानों को परेशान करने वाला है। बायोमैट्रिक प्रक्रिया को लेकर भी उन्होंने आपत्ति जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार किसानों को संदेह की नजर से देखती है और उन्हें चोर मानती है। यात्रा के दौरान चंदपुरा, सुजापुर, अटेली बेगपुर, उनींदा, धनोदा, पुराना बस स्टैंड, नया बस स्टैंड, मेन मार्केट व झंडा चौक सहित विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क किया गया और लोगों को यात्रा के उद्देश्य से अवगत कराया गया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतबीर झुकिया, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. राजवंती यादव, महिला कांग्रेस की नेशनल कॉर्डिनेटर दीपिका यादव, रिटायर्ड आईएएस विनय यादव, दलबीर पार्षद, चंद्रपुरा के सरपंच धर्मेंद्र सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता व स्थानीय नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें