फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: मेले में किसानों ने जानी कृषि की आधुनिक तकनीक, आय स्रोत बढ़ाने के मिले आइडिया

शहर स्थित उपमंडल कृषि अधिकारी कार्यालय में रविवार को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन–पोषक अनाज योजना के तहत एक दिवसीय जिला स्तरीय किसान मेला आयोजित किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव ने शिरकत की। कार्यक्रम में करीबन 800 महिला व पुरुष किसान मौजूद रहे। उन्होंने किसानों को मोटे अनाज के महत्व, पोषण के बारे में जागरूक किया और इनका महत्व समझकर इनकी खेती व घरों में उपयोग की अपील की। हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय से सेवानिवृत डायरेक्ट एक्सटेंशन डॉ. हनुमानदास ने मूल्य एवं खेती की आधुनिक तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी। हर प्रकर की खेती के लिए विभिन्न तकनीक और अधिक मुनाफे के लिए सही तकनीक की जानकारी दी। साथ ही क्षेत्र में अधिक से अधिक मोटे अनाज की खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। मेले में खंड कृषि अधिकारी डॉ. संदीप सांगवान, उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ. अजय यादव की निगरानी में किया गया।कृषि विज्ञान केंद्र से डॉ. पूनम ने मोटे अनाज के फायदे बताए। नारनौल से उप कृषि निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह ने फसलों से संबंधित उन्नत कृषि तकनीकों, बीज चयन, उर्वरक प्रबंधन एवं रोग नियंत्रण के बारे में जानकारी प्रदान की। डॉ. राजेंद्र लुवास व बागवानी विभाग सहित अन्य विशेषज्ञों ने भी अपने विचार साझा किए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें