फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: हड़ताल में शामिल कर्मचारियों ने लघु सचिवालय से महावीर चौक तक किया प्रदर्शन

देशव्यापी हड़ताल में जिले भर में सैकड़ों कर्मचारी हड़ताल पर रहे। कर्मचारी लघु सचिवालय से महावीर चौक तक पैदल विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि सरकारी विभागों में कार्यरत सभी कर्मचारी हड़ताल पर नहीं रहे और सरकारी कार्यालयों में हड़ताल का अधिक असर देखने को नहीं मिला। बस स्टैंड, बिजली कार्यालय सहित अनेक विभागों में कार्य संचालित रहा। नारनौल डिपो से सभी लंबे व छोटे रूटों पर बसों का संचालन सुचारू रूप से बना रहा। हड़ताल के कारण बसों का संचालन प्रभावित नहीं हो इसके लिए डिपो अधिकारियों ने रात्रि ठहराव भी किया था। वहीं बिजली कार्यालय में भी बिजली बिल जमा करवाने, बिजली आपूर्ति को बहाल रखने हेतु कार्य सुचारू रूप से जारी रहा। हड़ताल के कारण नारनौल डिपो पर अन्य डीपो की बसों का संचालन कम रहा, जिस कारण यात्रियों की सुविधा के लिए 7 बसों के संचालन को बढ़ाया गया और कुछ रूट पर बसों के फेरों की संख्या को बढ़ाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें