शहर के रेवाड़ी रोड स्थित बिजली कार्यालय में सोमवार को कर्मचारियों ने धरना देकर जोरदार प्रदर्शन किया। बिजली कर्मचारी जिला उपायुक्त द्वारा दिए गए बयान से नाराज नजर आए। कर्मचारियों ने उपायुक्त के खिलाफ नारेबाजी की। धरने के बाद कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जिला भर के भारी संख्या में बिजली कर्मचारी मौजूद रहे।