ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन के जिला कमेटी के सेवानिवृत्ति उपरांत खाली हुए दो (जिला चेयरमेन व जिला प्रधान) पदों का चुनाव जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंडल नंबर एक नारनौल के यूनियन कार्यालय में संपन्न हुआ, जिसमें चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में राज्य प्रधान नरेंद्र धीमान व उनके साथ आए राज्य कार्यकारिणी के महासचिव अमरीक सिंह चड्ढा व राज्य मुख्य संगठन करता रविंद्र फौजी ने शिरकत की। जिला प्रधान सुभाष यादव व अध्यक्ष विनोद यादव को बनाया गया। मंच संचालन का कार्य दीपक शांडिल्य ब्रांच प्रधान पब्लिक हेल्थ नारनौल ने किया। सभी ब्रांचो के प्रधानों ने अपनी अपनी ब्रांच से संबंधित कर्मचारियों की समस्याओं को राज्य प्रधान व उनकी कार्यकारिणी के समक्ष रखा। नारनौल ब्रांच के प्रधान ने राज्य प्रधान को एचकेआरएन कर्मचारियो की जॉब सुरक्षा, एलटीसी, कर्मचारियों का बकाया वेतन का भुगतान करना, सेफ्टी किट, रेनकोट जूते डांगरी की पेमेंट करवाना इत्यादि बहुत सी मांगों के बारे में अवगत कराया। इसके साथ ही जिला कमेटी के दोनों रिक्त पदों का चुनाव बड़े ही सौहार्दपूर्ण माहौल में सर्वसम्मति से हुआ।