फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल के मोहल्ला मिश्रवाड़ा में बना पेयजल संकट, महिलाओं ने खाली बर्तन लेकर निकाला गुस्सा

नवीन दलाल Updated Thu, 12 Jun 2025 11:12 AM IST

मोहल्ला मिश्रवाड़ा में पिछले एक महीने से पेयजल संकट से परेशान मोहल्लों के लोगों का गुस्सा शुक्रवार को जनस्वास्थ्य विभाग के प्रति फूट पड़ा। मोहल्ले की महिलाओं ने सुबह खाली बर्तन लेकर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना था कि उनके मोहल्ले में एक महीने से पानी का संकट छाया हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच दिनों से नल में एक बूंद भी पानी की नहीं आई जिसके कारण उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले के लोगों ने कहा कि पांच दिन पहले 10 से 15 मिनट पानी आता था, परंतु अब वह नहीं आ रहा हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए विभाग के अधिकारियों को फोन मिलाते हैं तो वे उठाते नहीं। महिलाओं ने कहा कि जिस तरफ से उनकी मुख्य पानी की लाइन आ रही है उसमें अवैध कनेक्शन लगे हुए हैं और कई जगह खुले भी पड़े हैं। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा इन कनेक्शनों को काटना चाहिए। क्योंकि इन दिनों पानी केवल 15 से 20 मिनट ही छोड़ा जाता है और अवैध कनेक्शनों के कारण उन तक पहुंच नहीं पाता हैं। महिलाओं ने कहा कि हमारे से पहले जिन लोगों ने अवैध कनेक्शन लगा रखे हैं, उन्हें पीने का पानी तो मिल जाता है हमें तो टैंकर मंगवाकर ही गुजारा करना पड़ रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें