फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में जिला परिवहन प्राधिकरण की बैठक में बस सेवाओं को सुचारू बनाने पर जोर

जिला प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की बुधवार को पंचायत भवन में समाधान शिविर आयोजित किया गया। आरटीए सचिव ने सभी बसों के चालकों व परिचालकों को ड्रेस अनिवार्य रूप से पहनने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि यदि किसी यात्री से विवाद की स्थिति उत्पन्न हो तो समिति के सदस्य स्वयं झगड़ा न करें, बल्कि शिकायत डायरी में दर्ज कर विभाग को अवगत करवाएं, ताकि समाधान विभागीय स्तर पर किया जा सके। उन्होंने सभी संचालकों को यात्रियों के प्रति व्यवहार में विनम्रता बनाए रखने के भी निर्देश दिए। बैठक में छात्र-छात्राओं की यात्रा व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता सचिव, आरटीए मनोज कुमार ने की, जबकि यातायात प्रभारी अनिल कुमार भी मौजूद रहे। बैठक में जिले की सहकारी परिवहन समितियों को आमजन को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुलाया गया था। जिले की कुल 47 समितियों में से लगभग 40 समितियों के प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित रहे। इसके अलावा सहकारी परिवहन समिति के प्रदेश अध्यक्ष धनपत सिंह, जिला प्रधान इंद्रपाल, मनोज, सज्जन सिंह, महेंद्र सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें