हरियाणा सरकार के निर्देश अनुसार शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2025 के मौके पर "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग" की थीम के साथ हजारों साधको ने योग किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम नांगल चौधरी रोड पर स्थित नई अनाज मंडी में आयोजित किया गया। हरियाणा योग आयोग एवं आयुष विभाग की ओर से "योग युक्त, नशा मुक्त हरियाणा" का संदेश देने के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव मुख्य अतिथि रहे। जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य मंच के साथ बड़ी एलइडी की व्यवस्था की गई। इसके माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से प्रदेश की जनता को संबोधित किया। अनाज मंडी में शैड के अलावा भी दोनों तरफ नागरिकों के लिए योग करने की व्यवस्था की गई है ताकि अधिक से अधिक संख्या में नागरिक आराम से योग कर सकें।