फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में मातृ शिशु विभाग के निदेशक ने नागरिक अस्पताल का किया निरीक्षण, कमी मिलने पर लगाई फटकार

नवीन दलाल Updated Thu, 08 May 2025 05:05 PM IST

नारनौल के नागरिक अस्पताल में वीरवार को मातृ शिशु विभाग के निदेशक डॉ. विरेंद्र यादव ने दौरा का अस्पताल की स्थिति का जायजा लिया। निदेशक सुबह 11 बजे नागरिक अस्पताल में पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने चिकित्सकों के साथ करीब एक घंटे तक बैठक की। करीब 12 बजे निदेशक ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेना शुरू किया। उन्होंने दो घंटे तक पूरे अस्पताल का बारीकी से व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निदेशक ने नागरिक अस्पताल में तैयार ट्रामा सेंटर सहित पूरे अस्पताल में साफ-सफाई सहित शौचालयों का भी निरीक्षण किया। इसी दौरान उन्होंने सभी खामियों को एक महीने के अंदर पूरा करने के आदेश दिए। निदेशक ने 18 मई का ट्रामा सेंटर के उद्घाटन की संभावना भी जताई। इस दौरान निदेशक ने लटकते तारों व शौचालय के बाहर डस्टबिन नहीं मिलने कर्मचारियों को फटकार भी लगाई। वहीं ब्लड बैंक के बाहर लाइट नहीं मिलने पर भी नाराजगी जताई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें