अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संवाद कार्यक्रम किला रोड स्थित बहन मिश्री देवी आश्रम में किया गया, जिसमें लोगों ने शहर की समस्याओं को लेकर अपने-अपने विचार रखे। शहर में लंबे समय से सड़कों पर घूमते बेसहारा गोवंश, बंदरों और कुत्तों के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। नगर परिषद द्वारा इन समस्याओं के समाधान के लिए अभी तक कोई ठोस कदम न उठाए जाने पर शहरवासियों में नाराजगी हैं। गोवंश को पकड़ने के लिए नप द्वारा ठेका छोड़ा गया है, जबकि बंदरों व कुत्तों को पकड़वाने के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। इसके बावजूद स्थिति में सुधार न होने पर लोगों में असंतोष बढ़ता जा रहा है।