फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में प्रकाशोत्सव पर्व पर गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं ने किया शबद कीर्तन

गुरु नानक देव के 556वें प्रकाशोत्सव पर बुधवार को शबद कीर्तन व भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से ही गुरुनानक पुरा स्थित गुरुद्वारे में रौनक रही। साथ ही गुरुद्वारे को लाइटों व फूलों से सजाया गया। इस दौरान आर्य समाज से कप्तान जगराम आर्य भी मौजूद रहे और उन्होंने भी गुरु नानक के जीवन पर प्रकाश डाला। सचिव सुरजीत सिंह अरोड़ा ने बताया कि सुबह से ही गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव की तैयारी शुरू कर दी गई थी। इसके लिए महिला सेवकों ने गुरुद्वारा परिसर की पानी से सफाई कर दी थी। इसके बाद शबद कीर्तन का कार्यक्रम शुरू किया गया। जिसमें कई कथा वाचकों ने शबद कीर्तन का पाठ किया। दोपहर एक बजे लंगर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। जिसमें शहर के अनेकों लोगों ने लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही सचिव ने बताया कि गुरु नानक देव जी का जीवन सच्चाई, सेवा व मानवता के आदर्शों से ओत प्रोत रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें