फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में ब्रह्मचारी कृष्णानंद धाम में श्रद्धालुओं ने की सफाई व वृक्षों की सेवा

उपमंडल के गांव धनौंदा स्थित ब्रह्मचारी कृष्णानंद धाम में नववर्ष पर ट्रस्ट सदस्यों, ग्रामीणों व श्रद्धालुओं की ओर से आश्रम परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके साथ ही वृक्षों को पानी देकर नए वर्ष की सकारात्मक शुरुआत की गई। ट्रस्ट अध्यक्ष अनिल यादव ने बताया कि नववर्ष को केवल उत्सव के रूप में नहीं बल्कि सेवा और संस्कारों के साथ मनाने का संकल्प लिया गया है। इसी उद्देश्य से आश्रम परिसर की साफ-सफाई कर वातावरण को शुद्ध और पवित्र बनाया गया। कोषाध्यक्ष विजय कुमार व घनश्याम शास्त्री व अन्य भक्तों ने बताया कि नववर्ष के उपलक्ष्य में आश्रम में विश्व शांति यज्ञ का आयोजन किया गया और देश-प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि व विश्व कल्याण की कामना की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें